- Hindi News
- वायडीसी ने बांटे निराश्रित वृद्धों को शॉल और बच्चों को कापी, कंपास
वायडीसी ने बांटे निराश्रित वृद्धों को शॉल और बच्चों को कापी, कंपास
दल्लीराजहरा|अंतर्राष्ट्रीय मानवअधिकार संगठन वायडीसी के तत्वावधान में बुधवार को देर रात जैन भवन चौक पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सेंट्रल कमेटी सदस्य शिशिर मजूमदार, पदमश्री शमशाद बेगम, संभाग प्रभारी सरस बर्मन, दुर्ग जिला अध्यक्ष बलदेव मेहरा एवं महासचिव कैलाश पाडी ने वायडीसी दल्लीराजहरा के सदस्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर वायडीसी ने निराश्रित वृद्धों को शॉल एवं निराश्रित बच्चों को कापी कंपास बाक्स वितरित किया। कार्यक्रम में खिचड़ी भी बांटी गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी एच मंडल, जिला युवा अध्यक्ष उमेश दास सार्वा, उपाध्यक्ष अविनाश कुलदीप, करूणेश धुर्वे, महेन्द्र गौतम, कलाम मोहम्मद, महेन्द्र कछवाहा, देव कुमार, समीर कुलदीप, संजय कुमार, रविकांत, मयंक मेश्राम, सुरेश कश्यप, लक्ष्मीकांत साहू, मोनिका रघुवंशी, प्रियंका श्रीवास सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को मिला कापी कंपास।