- Hindi News
- समाज का सर्वांगीण विकास करने का किया आह्वान
समाज का सर्वांगीण विकास करने का किया आह्वान
रविवारशाम 4 बजे तहसील साहू संघ का सम्मान समारोह रविवार शाम 4 बजे बस स्टैंड स्थित साहू सदन में हुआ। महिला बाल विकास विभाग के मंत्री रमशीला साहू ने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारी तोरण लाल साहू, रूप लाल साहू, राधा साहू, सुरेश साहू, सरस्वती, देवमन, रूपलाल साहू, मुरलीधर सहित अन्य पदाधिकारी को शपथ दिलाई। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष विपीन साहू ने की। विशेष अतिथि जिला साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, महामंत्री टहल सिंह साहू, पवन साहू, नन्दनी साहू, सांसद प्रतिनिधि बॉबी छतवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसयवाल एवं पंच कुमार साहू, गुंडरदेही के पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू उपिस्थत थे।
स्वागत भाषण में संघ के अध्यक्ष युवाराज साहू ने कहा कि उनके 3 साल के कार्यकाल में सामाजिक हित के साथ-साथ समाज ने शिक्षा के स्तर को उठाने का भरसक प्रयास किया है। साथ ही समय-समय पर संगठन को मजबूत बनाने आदर्श विवाह को बढ़ावा देने सामूहिक विवाह भी हुआ। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। संघ के नव निवार्चित अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हर गली मोहल्ले में जाकर सामाजिक क्षेत्र में ऐसा काम करें कि समाज का नाम और भी रोशन हो। सभी को साथ लेकर आपसी सामंजस्यता बनाकर चलने का प्रयास किया जा रहा है।
समाज के कार्यों के लिए साहू समाज की अंजू साहू ने 10 हजार रुपए नगद देने की घोषणा की। जिला साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने मंच से साहू समाज के प्रत्येक घर में शौचालय बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सभा को समाज के टहल साहू, अर्जुन हिरवानी, दयाराम साहू, नंदनी साहू ने भी संबोधित किया। राधा साहू, विमला साहू, धनराज, श्याम लाल, राधेश्याम, शीतल, रेखुराम, नवीन कुमार, चुड़ामणी, उमेंद्र, प्रवीण कुमार एवं कुमारी लिल्ली साहू का सम्मान अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर किया। मुख्य अतिथि रमशीला साहू ने शासन की ओर से यथासंभव समाज को सहयोग देने की बात कही। संचालन रेखु साहू ने किया। इस अवसर पर लैलन, खोरबाहरा राम, अनिरूद्ध, केवल प्रसाद, परसादी, डीएस बोरकर, राजेश साहू, धनराज, ललेश्वरी, जलश, श्यामलाल, डीएन साहू, हरक राम, नूतन, निर्मल आदि मौजूद थे।
समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करते अतिथि।