उच्च शिक्षा मंत्री स्पीकर का स्वागत
दल्लीराजहरा| अंतागढ़में शनिवार को विधायक उपचुनाव कराकर लौट रहे उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद विक्रम उसेंडी हेमचंद यादव का नया बाजार स्थित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोविंद वाधवानी के निवास में स्वागत किया गया। इस दौरान नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता गोविंद वाधवानी, सुरेश जायसवाल, राजू कुकरेजा, भरत भाई पटेल, सौरभ लुनिया, जयदीप गुप्ता, सुदेश सिंह, किरण सिन्हा, अशोक सपहा, स्वाधीन जैन, विक्की बग्गा, विक्रम ध्रुवे, नारायण राव, अंजू साहू आदि उपस्थित थे।