- Hindi News
- विवेकानंद की सोच विचार के साथ आगे बढ़ें स्टूडेंट्स : रमशीला
विवेकानंद की सोच विचार के साथ आगे बढ़ें स्टूडेंट्स : रमशीला
शासकीयनेमीचंद जैन कला, वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में निर्वाचित हुए एबीवीपी के पदाधिकारियों ने रविवार को शपथ ली। कॉलेज प्रांगण में हुए समारोह में महिला बाल विकास विभाग के मंत्री रमशीला साहू ने उन्हें शपथ दिलाई। अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सौरभ लुनिया ने की। विशेष अतिथि गुंडरदेही के पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, इंद्रपाल चंद्राकर, प्रमोद जैन थे।
मुख्य अतिथि मंत्री साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के सोच विचार को याद करते हुए समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ना है। विवेकानंद हमारे प्रेरणादायक हैं। उनके विचार उठो, जागो और निरंतर आगे बढ़ो की धारणा को आत्मसात करते हुए हमें जीवन में सकारत्मक कार्य करना है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी का भी सपना है कि हम युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी दें और देश आगे बढ़े। उन्होंने छात्रसंघ की मांग पर कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति स्थापित करने 25 हजार रुपए नगद राशि देने की घोषणा की। पूर्व विधायक दयाराम साहू, इंद्रपाल चंद्राकर, प्रमोद जैन एवं सौरभ लुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में शिक्षा को और अधिक ऊंचा उठाने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। राज्य के गठन के बाद छत्तीसगढ़ निरंतर शिक्षा जगत में एक नए मुकाम को हासिल कर रही है।
अतिथियों को महाविद्यालय प्राचार्य संतोष सिंग, पीके सिंग, कविता सिंग, शशि कश्यप, केएस भारती, नरेंद्र कुमार विद्यार्थियों ने अतिथियों का अभिनंदन किया। छात्र जोहरा खातुन एवं साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पीके सिंग ने एबीवीपी छात्रसंघ के अध्यक्ष जय कुमार साहनी, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव रिज्जी खातुन एवं सहसचिव कमल कुमार 14 कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। संचालन व्याख्याता डॉ प्रवीण गुप्ता आभार प्रदर्शन संतोष सिंग ने किया।
इस दौरान राजू कुकरेजा, महेश पांडे, राजेश दसोड़े, सरस्वती साहू, सुखवंतीन ठाकुर, नीलावती साहू, मुकेश सेठी, मुकेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र वाजपेयी, घनश्याम पारकर, रमेश गुजर, संजय साहू, आकाश, रजक जैन, गोविंद, गौरव आदि उपस्थित थे। भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के नेतृ