आकार ले रही दुर्गा प्रतिमाएं
डौंडी| क्षेत्रमें 25 सितंबर से शुरू होने वाले क्वार नवरात्रि पर्व के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने मूर्तिकार जुट गए हैं। बंधियापारा के कलाकार जनक लाल चक्रधारी ने बताया कि इस सीजन के लिए 6 मूर्तियां बनाने का आर्डर लिया है। जिसकी कीमत 6 हजार से 25 हजार रुपए तक है। मूर्ति निर्माण में उनकी प|ी सोनकुंवर चक्रधारी, भांजा ओमप्रकाश चक्रधारी और दमन कुमार सहयोग कर रहे हैं। उनकी मूर्ति दल्लीराजहरा, डौंडी, कच्चे, कुसुमटोला, लिमऊडीह, गुदुम में जाएगी। डौंडी में नारायाण चक्रधारी और राधेश्याम चक्रधारी भी दुर्गा माता की प्रतिमा बना रहे हैं।