- Hindi News
- आलू प्याज की दुकान में दो लाख की चोरी, चोर सीसी कैमरे में कैद
आलू प्याज की दुकान में दो लाख की चोरी, चोर सीसी कैमरे में कैद
मेनरोड नया बाजार स्थित अमित ट्रेडिंग कंपनी आलू-प्याज की दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। नगदी सामान की करीब दो लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब संचालक के पिता अशोक कुकरेजा को दुकान का गल्ला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर लगे 3 सीसीटीवी कैमरे भी जमीन पर गिरे थे। दुकान के तीन गल्ले टूटे मिले। जिसमें से करीब डेढ़ लाख रुपए नगदी गुरु की गठरी से 15 हजार रुपए भी गायब मिला। अशोक ने अपने दोनों पुत्र अमित अनिल कुकरेजा को इसकी जानकारी दी। ऑफिस में रखा डेल कंपनी का एक लेपटाप कीमत 20 हजार रुपए भी चोरी हो गई। सीसीटीवी का फुटेज में रात 1 से 2 बजे के बीच लगभग दो लोग दुकान के अंदर घुसकर ऑफिस एवं दुकान की आलमारी का दरवाजा खोलते हुए दिखे। एक की पहचान गौतम कुमार के रूप में की गई है। दूसरे आदमी की अभी तक पहचान नहीं हुई है।डॉग मास्टर दुष्यंत कुमार ने बताया कि सर्च के दौरान डाग गौतम नाम के व्यक्ति के बेडरूम में पहुंच गया। सर्च करते डॉग बस स्टैंड पहुंच गया।
आलू प्याज की दुकान में चोरी होने के बाद लोगों की लगी भीड़।
^चोरी की बढ़ती वारदात को देखते हुए उनकी टीम पहले से ही अलर्ट थी। इस मामले में चोरी के प्रमुख सुराग मिले हैं। जिसकी सहायता से जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।” जितेंद्ररंगी, टीआई