- Hindi News
- सब्जी बाजार के सामने माजदा की टक्कर से बाइक सवार घायल
सब्जी बाजार के सामने माजदा की टक्कर से बाइक सवार घायल
दल्लीराजहरा|मुख्य मार्गसब्जी बाजार के सामने बुधवार को मोटर साइकिल सवार अनूप नरेटी पिता बिसउ राम नरेटी ग्राम कोसमी मानपुर माजदा की टक्कर से घायल हो गए। माजदा कुसुमकसा के हेमंत कुमार की बताई जाती है। घायल अनूप नरेटी को चेहरे पर चोट आई है। उसे आसपास के व्यापारियों ने हेमंत कुमार की माजदा में शहीद अस्पताल में पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने माजदा के ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।