पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने ली पॉलीथिन उपयोग नहीं करने की शपथ

प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने ली पॉलीथिन उपयोग नहीं करने की शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|ग्रीन कमांडोवीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला कच्चे दफाई के बच्चों ने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। प्राचार्या सविता जंघेल ने कहा कि सतह पर फैला पॉलीथिन जमीन के भीतर जाने लगता है। जिन इलाकों में पॉलीथिन अधिक रहता है वहां पानी का ग्राउंड स्तर कम होने लगता है। इसके जलने से कार्बन मोनो आक्साइड गैस बनती है, जो काफी खतरनाक है। इसलिए सभी को पॉलीथिन का पूरी तरह से बहिष्कार करके लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान केसरी ठाकुर, परमेश्वर साहू, रितेश कुमार मंडावी, ज्योति ठाकुर उपस्थित थे।