- Hindi News
- मोबाइल चोरी के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार
मोबाइल चोरी के आरोप में दो नाबालिग गिरफ्तार
बालोद|जिला क्राइमब्रांच टीम ने थाना राजहरा में हुए चोरी की घटना पर कार्रवाई की। न्यू मार्केट दल्लीराजहरा निवासी सजल जैन ने मोबाइल सैमसंग नोट-3 (कीमत 28 हजार रुपए) चोरी हो जाने की रिपोर्ट लिखाई थी। मामले की जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों पुराना बाजार निवासी प्रकाश उर्फ मुसवा पटेल (15) चित्रसेन देवदास (17) को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक राय होकर मोबाइल की चोरी की थी।