जीते 5 स्वर्ण 5 रजत पदक
दल्लीराजहरा|15वीं राष्ट्रीयम्यूथाई चैम्पियनशिप 11 से 17 सितंबर को हैदराबाद के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम बॉक्सिंग हाल में हुई। जिसमें दल्लीराजहरा के खिलाडि़य़ों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश म्यूथाई की टीम में चयनित होकर राष्ट्रीय म्यूथाई चैम्पियनशिप में भाग लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 5 रजत पदक जीत कर ओवर ऑल इंडिया का खिताब जीता। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों में युगल किशोर, भोजेश्वर साहू, ऋषभ हिरवानी, दुर्गावती साव, प्रणव शंकर साहू तथा रजत पदक मिलन सिंह मरई, प्रियंका ठाकुर, विभा ठाकुर, सौम्या भौतमांगे, हरबंश कौर शामिल हैं।