पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोकान घाटी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

कोकान घाटी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क किनारे फेंक रहे शराब की खाली बोतलें।

भास्करन्यूज|दल्लीराजहरा

नगरसे सिंघनवाही, साल्हे जाने वाले मार्ग पर स्थित कोकान घाटी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है इससे वहां से गुजरने वाली महिलाएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं कतराते हैं। इस मार्ग में सुबह से रात तक अनेक गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आए दिन कोकान घाटी के पास से गुजरने वाली महिलाओं से अभद्र व्यवहार, छीना-झपटी तथा गाली गलौच करते देखा गया है। बदमाश किस्म के लोग सड़क के बीचो-बीच खड़े रहते हैं, हार्न बजाने पर भी नहीं हटते किनारे से निकलने पर वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। शासन-प्रशासन के इस ओर ध्यान नहीं जाने पर असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं क्षे़त्र में पुलिस की सर्चिंग नहीं होने की वजह से वहां से गुजरने वाले राहगीर अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। कोकान घाटी के समीप झरना होने के कारण उक्त पर स्कूल, कॉलेज के छात्र नवयुवक शराब, सिगरेट, जुआ-सट्टा में लिप्त रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चिखलाकसा से कोकान सड़क के किनारे शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वे शराब की खाली बोतलों को सड़क के उपर तोड़कर फेंक देते हैं।

नहीं हो रही पुलिस सर्चिंग, बड़ी वारदात होने की आशंका

चिखलाकसासे सिंघनवाही मार्ग पर बरसात के कारण बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। 25- 30 गांव के लोग इस मार्ग से रोज आते जाते हैं। इस मार्ग से छोटे भारी वाहनों को भी आवागमन होता है। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के ग्रामीण किसी भी प्रकार की घटना बड़ी वारदात होने पर दल्ली डौंडी थाने पर निर्भर रहते हैं। दोनों थाने की दूरी कोकान, साल्हे से लगभग 9 किलोमीटर है। शासकीय महिला कर्मचारियों एवं शिक्षाकर्मियों से आए दिन होने वाली बदसलूकी को रोकने ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस चैकी खोलने सड़कों पर नियमित गश्त करने की मांग की है।

सड़क किनारे पड़ा है डिस्पोजल शराब की खाली बोतलें।