- Hindi News
- छात्रावास की समस्याएं पूरी नहीं हुई तो दी आंदोलन की चेतावनी
छात्रावास की समस्याएं पूरी नहीं हुई तो दी आंदोलन की चेतावनी
दल्लीराजहरा|भारतीय राष्ट्रीयछात्र संगठन के पूर्व प्रदेश सचिव श्याम जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को महाविद्यालय के शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास छात्रों ने तहसीलदार को छात्रावास की समस्याएं बताई। दस सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। श्याम जायसवाल ने समस्याओं का समाधान 25 सितंबर तक नहीं किया गया तो 26 सितंबर से छात्रों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे।
छात्रावास में शौचालय जाम, बिजली की समस्या, छात्रवृत्ति समय पर उपलब्ध कराना, बेड, गद्दे आलमारी की समस्या, खेल सामग्री, खिड़की दरवाजे की जर्जर स्थिति, छात्रावास में बाउंड्रीवाल सफाई की समस्या, खाद्य सामग्री आदि, छात्रावास अधीक्षक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग रखी। बारिश में छात्रावास के सामने कीचड़ की समस्याएं बताई। इस दौरान सुरेश कुमार, रूपेश कुमार, गजेंद्र कुमार, चंद्रशेखर सोनी, भुपेश कुमार, जितेंद्र भुआर्य, चुरामन, टामेश्वर, प्रमोद कुमार, कुशलकांत, अरूण, देवेंद्र, गजेंद्र, मोहित, प्रदीप, गणेश्वर, कुंवर सिंग, एवन सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।