पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल खत्म : बैठक में सभी 10 मांगें पूरी करने पर बनी सहमति

हड़ताल खत्म : बैठक में सभी 10 मांगें पूरी करने पर बनी सहमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|दल्लीराजहरा/डौंडी

दससूत्री मांगों को लेकर 9 दिन तक चली रावघाट रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। एसडीएस ऑफिस में हुई त्रिपक्षीय बैठक में सभी मांगें पूरा करने पर सहमति बनी। चर्चा के बाद मांगें माने जाने पर मजदूरों ने खुशी जाहिर की।

रावघाट परियोजना में दो साल से काम कर स्थानीय मजदूरों को निकाल दिया गया था। इसके विरोध में 9 दिन से मजदूर हड़ताल पर थे। ढाई घंटे तक चली इस बैठक में मजदूरों की सभी मांगों पर तीनों पक्षों के बीच सहमति बनी। बैठक में एसएमएस कंपनी के जीएम सूभाष कुकरेजा ने मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। पीड़ित मजदूर भूपत, श्रीराम, शिवम, संजय ने बताया कि अन्य जगहों से आए परियोजना में काम कर रहे मजदूरों को सभी सुविधाओं के साथ-साथ अधिक वेतन भी दिया जा रहा है। बैठक में रावघाट में कार्य कर रहे एसएमएस कंपनी के इंजीनियर दया, तहसीलदार आरएस वर्मा अरूण कुमार सोनकर, जमुमो के कुलदीप नोन्हारे, बंटी रंगारी, कृष्णा यादव, विष्णु राम, संतुराम, संतोष, भानू बाई, समोनी बाई, बैजंती, उत्तम, बिरझु, संजय कांबले, हेमंत मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

मजदूरों को न्यूनतम वेतन अन्य सुविधाओं का आश्वासन दिया गया

10सूत्री मांगों में मजदूरों को उनके काम के अनुसार वेतन दिया जाए। रात में काम करने वाले गार्डों को टार्च बेत दिया जाए। सेफ्टी सामान जैसे दस्ताना, जुते, हेलमेट अन्य सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराया जाए। मजदूरों का सामूहिक बीमा कराई जाए। मजदूरों से 8 घंटे का लिया जाए। मजदूरों को उचित मेस सुविधा दी जाए। मजदूरों को काम के समय चोट लगने पर उसका इलाज किया जाए। मजदूरों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। स्थानीय लोगों को काम करने के लिए प्राथमिकता दी जाए। मजदूरों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।