पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात तक विदा हुए देवशिल्पी

देर रात तक विदा हुए देवशिल्पी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें विभिन्न जगहों पर विराजित सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को भक्तों ने जलाशय, चिखलाकसा तालाब, भोयरटोला जलाशय, 256 कालोनी सरोवर सहित छोटे-बड़े नालों में पूरे विधान के साथ विसर्जित किया। कुसुमकसा, पथराटोला, बिटाल, अरमुरकसा, चिखलाकसा, नलकसा, चोरहापड़ाव, आड़ेझर, कोटागांव, महामाया, चिखली, नर्राटोला में भी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नगर के डेम तालाबों में देर रात तक विसर्जन जारी रहा। इस दौरान विसर्जन समितियों के सदस्य डीजे बाजे गाजे की धुन पर नाचते गाते नगर भ्रमण कर विसर्जन स्थल पर पहुंचे। रंग गुलाल से सराबोर भक्तों की टोलियां बैंड-बाजे, धमाल की धुन पर थिरकते हुए भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगा रहे थे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। नगर से तालाब तक पुलिस की टुकड़ी पेट्रोलिंग में लगी रही।