कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई राशि
दल्लीराजहरा|भाजपा राजहरामंडल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने नगर में प्रत्येक दुकान जाकर दानपेटी में चंदा एकत्रित किया। मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में एकत्रित पैसे को प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि बाबी छतवाल, पूर्व पार्षद किरण सिन्हा, सुखवंतीन ठाकुर, राजेश कांबले, शैलेष जैन, मुकेश अग्रवाल, मुकेश सेठी आदि उपस्थित थे।