पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य सड़क पर एक साल में ही हो गए गड्ढे

मुख्य सड़क पर एक साल में ही हो गए गड्ढे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा| बसस्टैंड फव्वारा चौक से बीएसपी हॉस्पिटल जाने वाली मुख्य सड़क खराब हो गई है। इससे स्कूली बच्चों के साथ साथ राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस मार्ग का निर्माण बीएसपी ने सालभर पहले ही किया था।

अब मार्ग पर डामर उखड़ गए हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर गया है। आए दिन साइकिल दुपहिया वाहन के पहिए घुसने से अनियंत्रित होकर चालक गिर रहे हैं। इसकी तो बीएसपी और ही पीडब्ल्यूडी सुध ले रही है। फव्वारा चौक के समीप मुख्य सड़क पर लगभग 2 फीट गड्ढे को कुछ दिन पूर्व मित्र मंडली गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने मिट्टी से पाटकर समतल किया था। ताकि इस जानलेवा गड्ढे से दुर्घटना से बच सकें।