छात्रों ने चलाया हेलमेट जागरुकता अभियान
दल्लीराजहरा|शासकीय उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय चिखली के स्काउट गाइड जूनियर रेडक्रास के छात्र-छात्राओं ने स्काउट मास्टर चंद्रशेखर पवार गाइड कैप्टिन रेलवे की खेमवती साहू के नेतृत्व में हेलमेट जागरुकता अभियान चलाया।
गुप्ता चैक पर पूर्व अध्यक्ष जेसी क्रांति जैन वर्तमान सचिव जेसी जॉनी वर्गीश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक करना है। स्काउट मास्टर चंद्रशेखर पवार ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं में सिर में चोट लगने से मरने वालों की संख्या अधिक होती है। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः गुप्ता चैक पर पहुंची, जहां पर नाटक का मंचन किया गया। जिसमें लोगों को हेलमेट पहनने से होने वाली दुर्घटना को दर्शाया गया। नाटक में यह भी दिखाया गया कि बड़े वाहनों में सीट बेल्ट मोबाइल का प्रयोग अधिक करते हैं। और दुर्घटना से उन लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है जिन्होंने हेलमेट ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया। इस कार्यक्रम की रूपरेखा स्काउट मास्टर चंद्रशेखर पवार ने बनाई थी। कार्यक्रम में आरपी देवांगन टेमीन साहू यातायात पुलिस का सहयोग रहा। इस दौरान स्काउट गाइड रेडक्रास के निखिल, वेकटेश्वर, प्रेरणा, धर्मेंद्र, पुखराज, मिलका, काजल, उसिन्ता, सूरज, सावित्री, सरिता, मानक, तोषण, खिलावन सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।