ट्रैफिक कार्ड बनाने लगाए जाएंगे शिविर
दल्लीराजहरा|अभा उपभोक्ताउत्थान संगठन के तत्वावधान में ट्रैफिक कार्ड बनवाने के लिए 23 सितंबर को जैन भवन चौक में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में ट्रैफिक कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में गाड़ी का आरसी बुक, गांडी का इंश्योरेंस, ड्रायविंग लायसेंस इनकी फोटो कापी एवं 2 पासपोर्ट फोटो बाइक वालों को लाना अनिवार्य है। कार वालों को इन सभी के अलावा प्रदूषण सर्टिफिकेट लाना आवश्यक है।