सूची में नाम जुड़वाने फॉर्म नहीं
दल्लीराजहरा| त्रिस्तरीयनगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने त्रुटि सुधार का काम संबंधित मतदान केंद्रों में किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तारीख 22 सितंबर है। इसके लिए शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने के लिए फार्म नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन की लचर व्यवस्था से लोगों में आक्रोश है।शुक्रवार को वार्ड 23 के संतोष शर्मा, अविनाश, पूनम नायक, भीम देशलहरी, खुशबू नायक, जसवंता नायक, परबजीत, राजू चैधरी सहित अन्य लोगों ने निर्मला सेक्टर स्थित निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल में फॉर्म उपलब्ध नहीं होने के चलते लगभग 2 घंटे इंतजार करने के बाद, अपना नाम बिना जुड़वाये ही खाली हाथ वापस आए।