अनदेखी से बदहाली
लाल पानी से फैला कीचड़, बड़े-बड़े गड्ढे भी
दल्ली-बालोद मुख्य सड़क पर अटल चौक चिखलाकसा रेलवे ओवरब्रिज के पास कटी सड़क से खतरा बढ़ा। सड़क पर अंधा मोड़ होने के कारण अक्सर हो रहे हादसे।
भास्करन्यूज|दल्लीराजहरा
पुरानाबाजार के शहीद वीर नारायण सिंह चौक से डौंडी जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क जर्जर होने की वजह से डौंडी जाने के लिए अधिकतर चार पहिया वाहन चालक झरन दल्ली माइंस क्षेत्र में पहाड़ी के ऊपर बनी बायपास सड़क का उपयोग कर रहे हैं।
शहीद वीर नारायण सिंह चौक से झरन मंदिर होते हुए डौंडी जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं होने से राहगीर परेशान हैं। उबड़-खाबड़ जर्जर मार्ग से गुजरने से वाहन के पुर्जे हिल जा रहे हैं। इस मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर का क्षेत्र में ज्यादा परेशानी हो रही है। बारिश होने से माइंस से उतरकर आने वाले फाइंसयुक्त लाल पानी से सड़क पर कीचड़ फैल गया है। गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका है। पीडब्ल्यूडी इस मार्ग की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।
इस मार्ग को एडीबी प्रोजेक्ट के तहत निर्माण किया जाना है। इसके तहत राजनांदगांव से कच्चे 76 किलोमीटर दूरी तक मार्ग बनना है। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। 7 मीटर चौड़ी बनने वाली इस सड़क को ऊंचा करने के लिए निचली जगहों पर ब्रिज का निर्माण होगा। जिससे झरन मंदिर के आसपास के मार्ग काफी ऊंचे हो जाएंगे और बारिश में होने वाली समस्या से राहगीरों नागरिकों को निजात मिलेगी।
दल्ली-बालोद मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड से 1 किलोमीटर दूर स्थित अटल चौक चिखलाकसा रेलवे ओवरब्रिज के समीप पक्की सड़क का किनारा पानी के कटाव से बह गया है। जो कभी भी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस जगह पर अंधा मोड़ होने के कारण दो चार पहिया वाहन चालकों की नजर सड़क किनारे गड्ढे पर नहीं पड़ पाती है। यह स्थल डेंजर जोन है, जहां कई बार बसें अनियंत्रित होकर 15-20 फीट खाई में गिर चुकी हैं।
केस 2
केस 1
नांदगांव से कच्चे तक नए सिरे से होगा निर्माण
एडीबीयोजना के तहत नांदगांव से कच्चे तक 76 किलोमीटर मुख्य सड़क का निर्माण नए सिरे से होना है। यह काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। समय-समय पर मुख्य मार्ग की मरम्मत की जाती है।\\\'\\\' एसकेदेवांगन, सबइंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
मकान में घुसा ट्रक