पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने सांसद को लिखा पत्र

संघ ने सांसद को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा| दूरसंचार विभाग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए राजहरा व्यापारी संघ के पूर्व महामंत्री अशोक जैन ने सांसद विक्रम उसेंडी को 4 सूत्री मांगों को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि लौह नगरी दल्लीराजहरा में दूर संचार व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय है। वरिष्ठ अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे विभाग के प्रति लोगों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नगर के दूर संचार विभाग के कार्यालय में जेटीओ के पद पर एक इंजीनियर की नियुक्ति करने, नगर की जनसंख्या के हिसाब से दूर संचार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए दूर संचार अनुविभागीय अधिकारी की नियुक्ति करने उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।