- Hindi News
- वाहनों में लटककर सफर करने से जान को खतरा
वाहनों में लटककर सफर करने से जान को खतरा
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सवारी वाहनों की कमी का फायदा उठा रहे टैक्सी चालक।
भास्करन्यूज|दल्लीराजहरा
नगरसे ग्रामीण क्षेत्रों भानुप्रतापपुर-महामाया मार्ग पर चलने वाली जीप, टैक्सियों एवं अन्य गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारियों को ठूंस-ठूस कर भरा जा रहा है। जो मुसाफिरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। वहीं ये सवारी गाड़ी मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए चल रही है। ऐसे लापरवाहीपूर्वक सवारी लटकाकर वाहन चलने से लोगों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है।
दल्लीराजहरा से डौंडी, भानुप्रतापपुर, कच्चे सहित ग्रामीण क्षेत्र घोटिया, सिंगनवाही, चिखली मार्ग पर चलने वाली यात्री बसें टैक्सियों पर सवारियों को अंदर जगह नहीं होने के बाद भी लटकाकर सफर करना आम बात हो गई है। वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से इनके हौसले बुलंद है। इन्हें मोटर व्हीकल एक्ट की भी कोई परवाह नहीं है और ही पुलिस कार्रवाई का भय है। वे प्रशासन के नुमाइंदों को ठेंगा दिखाकर यात्री गाड़ियों के ऊपर सवारी ढो रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारी भरकर तेज गति से दौड़ाते इन वाहनों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री गाड़ियों छोटे वाहनों की आवाजाही की कमी होने के चलते ऐसे हालात हैं। इसका लाभ यात्री गाड़ी संचालक उठा रहे हैं। वे अपनी गाड़ियों में क्षमता से दोगुना सवारी भरकर बेपरवाह दौड़ाते हैं। वाहनों की कमी होने से लोगों की भी मजबूरी है कि वे किसी भी तरह से लटककर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसका नजारा नगर के साप्ताहिक बाजार रविवार के दिन और भी ज्यादा देखने को मिलता है।
जीप में लटककर सफर करने मजबूर ग्रामीण।