- Hindi News
- अध्यक्ष पद के लिए 12 एवं पार्षद पद के लिए 71 ने लिए आवेदन
अध्यक्ष पद के लिए 12 एवं पार्षद पद के लिए 71 ने लिए आवेदन
दल्लीराजहरा| अध्यक्षएवं पार्षद पद के चुनाव लड़ने के लिए 4 दिन में 12 प्रत्याशी ने अध्यक्ष 71 लोगों ने पार्षद पद के लिए फॉर्म लिए हैं। गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र साहू ने निर्दलीय श्रीनिवास राव ने कांग्रेस की आेर से फॉर्म जमा किए हैं।
वहीं पार्षद पद के अशोक श्रीवास वार्ड 21 से एवं प्रमिला पारकर वार्ड 4 से फार्म जमा किए हैं। गुरुवार को 17 लोगों ने पार्षद पद के लिए फार्म लिए। अध्यक्ष पद के लिए रुखसाना बेगम, उपेंद्र कुमार वर्मा, द्वारिका साहू, राजेन्द्र कुमार वर्मा, कमल किशोर साहू, श्रीनिवास राव, श्याम जायसवाल, गामन लाल सुकतेल, रवि जायसवाल, जीवन लाल साहू, गजेंद्र साहू एवं रामजतन भारद्वाज ने फार्म लिया। रिटर्निंग आॅफिसर अपर कलेक्टर एमएस ओटी ने बताया कि फार्म लेने एवं जमा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक की है।
दल्लीराजहरा। नामांकन फॉर्म जमा करता एक अभ्यर्थी।
नामांकन फॉर्म जमा किया जा रहा