- Hindi News
- दल्लीराजहरा बचाने निकाली जनजागरण पदयात्रा
दल्लीराजहरा बचाने निकाली जनजागरण पदयात्रा
औद्योगिकविकास के कार्य प्रारंभ करने एवं 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण के लिए जमीन आबंटन करनेे सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर दल्लीराजहरा आर्मी संगठन एवं राजहरा यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरूवार को सुबह 12 बजे बस स्टैंड चौक से विशाल जन-जागरण पदयात्रा निकाली गई।
बस स्टैंड से प्रारंभ हुई रैली नया बाजार, गुप्ता चैक, शास्त्री मार्केट से होते हुए माइंस आफिस चौक पहुंची। जहां पर रैली में शामिल संगठन के सदस्य, व्यापारी वर्ग एवं आम जनता ने माइंस आफिस कार्यालय में डीजीएम अपूर्व मुखर्जी को नगर में पैलेट प्लांट या अन्य कारखाना स्थापित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। साथ ही गांधीवादी तरीका अपनाते हुए उन्हें गुलदस्ता फूल भेंटकर नगर में सीएसआर योजना के तहत विकास कार्य करने एवं औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री मुखर्जी से माइंस आफिस के हाल में हुई 15 मिनट की चर्चा में संगठन के सदस्यों ने कहा कि एक दशक पहल 1 लाख की जनसंख्या वाला शहर वर्तमान में 45 हजार के आसपास तक सिमट कर रह गई है। इसके पीछे शहर में रोजगार का अभाव उच्च शिक्षा का नहीं होना प्रमुख कारण है। साथ ही स्थानीय बीएसपी चिकित्सालय में बेहतर मेडिकल सुविधा का अभाव, 170 एकड़ भूमि को राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने, बीएसपी कर्मियों के मकानों का पुनः निर्माण करने, सीएसआर मद की राशि को क्षेत्र के विकास कार्य में खर्च करने एवं 100 बिस्तर अस्पताल के लिए जगह उपलब्ध कराने के मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यों ने कहा कि बीएसपी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बीएसपी कर्मी नगर से भिलाई स्थानांतरण करा लेते हैं। जिसके चलते भी शहर की आबादी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बीएसपी प्रबंधन को दल्लीराजहरा से आयरन ओर ढुलाई करने के बदले करोड़ों का राजस्व प्राप्त हो रहा है।
अस्पताल के सामने धरना-प्रदर्शन आज
राजहरामाइंस अस्पताल की लचर चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने एवं हास्पिटल में डाॅक्टरों, जांच उपकरणों की समस्या को दूर करने सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू शाखा राजहरा द्वारा 12 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक माइंस अस्पताल के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सीटू के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि राजहरा माइंस की बीएसपी चिकित्सालय में मेडिकल