- Hindi News
- टिकट प्रिंटर खराब, बेटिकट सफर को निकले यात्री
टिकट प्रिंटर खराब, बेटिकट सफर को निकले यात्री
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में गुरुवार को टिकट काउंटर के प्रिंटर में तकनीकी त्रुटि जाने के कारण लगभग 50 मुसाफिरों को बेटिकट यात्रा करना पड़ा। सप्ताह में तीन दिन गुरु, शुक्र, शनिवार को दल्लीराजहरा से रायपुर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8 बजकर 10 मिनट को छुटती है। गुरुवार को सुबह काउंटर खुलते ही टिकट लेने मुसाफिरों की लाइन लग गई।
शुरुआत में कुछ समय तक यात्रियों को टिकट मिली। इसी बीच अचानक प्रिंटर मशीन के खराब हो गई। इससे मुख्य वाणिज्य लिपिक हरिदास ने टिकट देने में असमर्थता जाहिर की।
ट्रेन छुटने का समय होते देख यात्री शोर-शराबा करने लगे। लिपिक ने दूसरी टिकट मशीन को शुरू कर यात्रियों को टिकट देने की शुरुआत की। तब जाकर यात्री शांत हुए। एक्सप्रेस ट्रेन छुटने के 5 मिनट पूर्व ही टिकट मिलना शुरू होने ठीक 8.10 मिनट बजे लाइन क्लीयर हो जाने के कारण कई लोग जल्दबाजी में ट्रेन में सवार हो गए। वहीं कई यात्री बेटिकट सफर किए।
देर तक टिकट प्रिंटर के खराब होने की जानकारी नहीं दी गई।
हाल में सुधारा गया है
^हालही में प्रिंटर मशीन में आई खराबी को सुधारकर लाया गया है। एक के खराब होने पर दूसरे प्रिंटर से काम किया जाता है।” जीकेआर्या, मुख्यस्टेशन मास्टर
त्रुटि होना स्वाभाविक
^रेलवेने 2 प्रिंटर मशीन उपलब्ध करवाया है। एक के खराब हो जाने से दूसरे को उपयोग में लाया जाता है। मशीनरी समान होने के कारण प्रिंटर में त्रुटि आना आमबात है। यात्रियों के दबाव के चलते हड़बड़ी में लगभग 30 टिकट विभिन्न कारणों से रद्द हुए।” हरिदास,मुख्यवाणिज्य टिकट क्लर्क