पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सड़क की हो रही मरम्मत
राजहरा विकास व संघर्ष समिति के अनशन के बाद विभाग ने ली सुध
शहीद वीर नारायण सिंह चौक से झरन मंदिर होते हुए डौंडी जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत एडीबी विभाग ने शुरू कर दी है। झरन मंदिर के समीप के गढ्डे में मिट्टी व मुरुम डालकर पोकलेन व रोलर से समतल किया जा रहा है।

झरन मंदिर मुख्य मार्ग का निर्माण सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कुछ दिन पूर्व में राजहरा विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष देवांगन ने झरन मंदिर समीप पंडाल लगाकर पांच दिन तक अामरण अनशन किया था। तब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने 15 दिनों के अंदर मरम्मत करने की बात कहीं थी।

यह मार्ग एशियन डेव्हल्पमेंट बैंक प्रोजेक्ट में स्वीकृत है। नांदगांव से कच्चे तक 80 किमी के क्षेत्र में नवीन रोड का निर्माण का काम शुरू हो गया है। मुख्य सड़क की चौड़ाई साढ़े 7 मीटर की होगी। दिनेश कुमार खंडेलवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, एडीबी

अंतागढ़ राज मार्ग को जोड़ती है यह सड़क
राजनांदगांव से अंतागढ़ तक राज मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क का काम केंद्र सरकार की एडीबी प्रोजेक्ट के तहत की जानी है। जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। यह मार्ग बस्तर,जगदलपुर, कोंडागांव को जोड़ने वाली मुख्य सहायक मार्ग है।

लाल पानी से नुकसान
बारिश के अलावा गर्मी और ठंड में भी मार्ग के गड्‌ढों में पानी भरा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से लाल पानी एवं दलदल से मार्ग का हाल-बेहाल रहता है। गड्‌ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका है।

दल्लीराजहरा। झरन मंदिर के पास सड़क की मरम्मत की जा रही है।

खबरें और भी हैं...