पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेकेदार के ट्रकों को रोक जताया विरोध

ठेकेदार के ट्रकों को रोक जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|झरन दल्ली माइंस के नए ठेके में नई शर्तो को लादने के बाद ठेकेदार व गाड़ी मालिकों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी है। पूर्व में माइंस में 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों को नहीं चलने देने के नियम जिसे घटाकर अब 5 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों को नहीं चलने देने की शर्तो के कारण विवाद की स्थित बनी है।

नगर स्थित बीएसपी झरन दल्ली माइंस में हुए नए ठेके में ठेकेदार अपनी अनफिट गाड़ियों फीट बताकर माइंस में चलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रगतिशील ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने जेके ट्रांसपोर्ट कंपनी के 4 गाड़ियों में से 2 गाड़ियों को अनफिट बताकर झरन दल्ली माइंस जाने वाले मार्ग पर रोक दिया। मौके पर अध्यक्ष नंदकुमार साहू, प्रेमचंद जैन, जागेश्वर साहू, कय्युम खान, शेखर रेड्डी, कुणाल, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।

जीएम व एसडीएम को बताई समस्याएं
झरन दल्ली माइंस में वर्तमान में हो रहे ठेका कार्य में स्थानीय ट्रक मालिकों की 6 चक्का टिप्पर वाहनों को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर संघ ने आईओसी राजहरा जीएम एके नाथ व एसडीएम एसके गुप्ता को पत्र भेजकर अपनी समस्या बतायी है। संघ के सदस्य राजू साहू, दयालु निर्मलकर, जागेश्वर साहू, झुमुक एवं राजेन्द्र सुखदेवे ने झरनदल्ली माइंस के परिवहन कार्य में लगे 6 चक्का टिप्परों को वर्तमान में हो रहे संविदा में लौह अयस्क परिवहन के लिए कार्य प्रदान करने की मांग की है।

ये है मामला
बीएसपी के झरन दल्ली माइंस में आयरन ओर परिवहन कार्य में लगे दिलीप कंस्ट्रक्शन कंपनी का टेंडर 9 फरवरी को समाप्त हुआ। 10 फरवरी से मेसर्स जेके ट्रांसपोर्ट कंपनी दुर्ग को नया ठेका मिला है। कंपनी ने मोहनलाल जैन को प्रतिनिधि के रूप में कार्य निष्पादित करने का दायित्व सौंपा है। नए ठेके कार्य में पांच साल से अधिक पुरानी गाड़ियों को नहीं चलाए जाने के नए फरमान के बाद प्रगतिशील ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 20 टिप्पर मालिकों के सामने नई समस्या उत्पन्न हो गई।

इस मामले को लेकर वाहन मालिकों का पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसपी महाप्रबंधक को पत्र भेजकर इस विषय पर जवाब मांगा गया है। एसके गुप्ता, एसडीएम

दल्लीराजहरा। झरन दल्ली माइंस जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन करते सदस्य।

खबरें और भी हैं...