बजरंग दल ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध
बजरंग दल ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया है। बजरंग दल के जिला सहसंयाेजक विक्रम साेना ने पश्चिम से आमंत्रित कथिम प्रेम पर्व वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का आक्रामण बताया है।
वैलेंटाइन डे के दिन स्कूल और काॅलेज परिसर में नजर रखी जाएगी। हुड़दंगियों एवं छेड़छाड़ करने वाले युवक दल के निशाने पर रहेंगे। सहसंयाेजक विक्रम साेना ने बताया कि पश्चिम देशाें का याेजनाबद्ध तरीके से भारत की संस्कृति पर हमला हो रहा है। युवा पीढ़ी काे गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। एक आेर जहां पश्चिम के लोग शांति की तलाश में भारत की आेर रूख कर रहे हैं। वहीं भारत के युवाओं को दिगभ्रमित किया जा रहा है।