पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो लोगों ने की देहदान की घोषणा

दो लोगों ने की देहदान की घोषणा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को प्रज्ञा बुद्ध विहार में मधुर साहित्य परिषद ने सरस्वती जयंती व बसंत पंचमी मनाई। साहित्यिक संगोष्ठी के दौरान दो लोगों ने देहदान की घोषणा की। जो दूसरों के लिए अपना शरीर देना चाहते हैं।

एक शख्स है ग्राम जमरुवा से देवव्रत साहू। जिनकी अभी शादी भी नहीं हुई है और वे पहले से ठान लिए हैं कि उन्हें आगे क्या करना है। वे देहदान करेंगे। देवव्रत ने कहा कि उनकी शादी होने के बाद भी वे इस फैसले पर अडिग रहेंगे। देहदान से वे जीवन में एक अमूल्य पुण्य कमाना चाहते हैं। उनकी सोंच है कि आखिर मरने के बाद हमारे शरीर को जला दिया जाएगा तो किसी का क्या लाभ होगा। लोग कुछ दिन गम में रहने के बाद हमे भूल जाएंगे। देहदान करके जाएंगे तो अलग पहचान रहेगी।

दूसरों को उपदेश देने से पहले खुद करें देहदान
देहदान की घोषणा करने वाले दल्ली राजहरा के सीके शर्मा रिटायर्ड बीएसपी कर्मी है। उनका भरा पूरा परिवार है। उनका मकसद लोगों को ऐसे काम के लिए प्रेरित करना है। महात्मा गांधी की विचारों को मानने वाले शर्मा का कहना है कि दूसरों को उपदेश देने से अच्छा यह है कि पहले ये काम खुद करके देखो, दुनिया वाले अपने आप आपसे प्रेरणा लेंगे और आपके रास्ते पर चल पड़ेंगे।

सभी लोगों ने सराहा
कार्यक्रम में कवियों व साहित्यकारों ने देहदान करने वाले दोनों शख्स का सम्मान किया। सभी ने उनके इस कदम की सराहना की। मुख्य अतिथि राम किशोर साहू थे। अध्यक्षता चांद मुबारक चांद ने की। विशेष अतिथि लक्ष्य कलिहारी, डीआर महिलांगे, ईश्वर भुआर्य,कामता देशलहरा, देवनारायण, अशोक आकाश साहू, चन्द्र कुमार चन्द्राकर, प्रभुराम बंजारे, कन्हैय्या लाल बारले,परमानंद, दानेश्वर सिन्हा आिद मौजूद रहे।

हर अंग आता है काम
शर्मा ने बताया कि मरने के बाद लाश को अगर जलाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होता। हमारा शरीर कोई काम नहीं आता लेकिन देहदान करने से शरीर का हर अंग काम आता है।

बालोद। प्रज्ञा बुद्ध विहार में देवव्रत व सीके शर्मा ने देहदान की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...