पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शंकराचार्य पर मामला दर्ज करने टीआई को सौंपा ज्ञापन

शंकराचार्य पर मामला दर्ज करने टीआई को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च अफसर को भेजा जाएगा मामला

टीआईजितेंद्र रंगी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रार्थी की ओर से आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। घटना स्थल अन्य जगह होने के कारण स्थानीय थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया है। बल्कि आवेदन को उच्च अफसर को भेजा जाएगा।

दल्लीराजहरा|साईं बाबाके अनुयायी सुरेश आनन्द दासाणी ने राजहरा थाना के टीआई को ज्ञापन सौंपकर शंकराचार्य अन्य दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। श्री दासाणी ने ज्ञापन में कहा कि शंकराचार्य के कहने पर मुरादनगर मंदिर के पुजारी मुकेश गिरी जुना अखाड़ा के सचिव नारायण गिरी ने श्री साईं बाबा की मूर्तियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है, इससे धार्मिक भावना आहत हुई है। इस घटना के कारण साईं भक्तों को गहरी मानसिक वेदना हुई है

उन्होंने कहा कि धार्मिक भवनाओं को चोट पहुंचाने के कारण शंकराचार्य स्वरूपानन्द, मंदिर के पुजारी मुकेश गिरी, जुना अखाड़ा के सचिव नारायण गिरी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 156/3 के अनुसार सभी नागरिक अपनी धार्मिक भावनाओं को व्यक्त करने और उनका अनुसरण करने के लिए स्वतंत्र हैं। अतः किसी अन्य व्यक्ति को दूसरे की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का कोई अधिकार नहीं है।