पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनभागीदारी अध्यक्ष को छात्रों ने बताई समस्याएं

जनभागीदारी अध्यक्ष को छात्रों ने बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|शासकीय नेमीचंदजैन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सौरभ लुनिया को अध्यक्ष बनाए जाने पर छात्र संघ के पदाधिकारियों विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के निराकरण करने छात्र संघ अध्यक्ष जय साहनी, उपाध्यक्ष प्रवीण साहू समेत अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन भी सौंपा।

छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए कुर्सी टेबल की व्यवस्था करने, कमरों में पंखा लगाने एवं कॉलेज परिसर में पेड़ के नीचे विद्यार्थियों के बैठने चबूतरे का निर्माण करने की मांग की गई। छात्र संघ ने कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई थी। जिसे केबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने तत्काल 25 हजार रुपए नगद प्रदान कर पूरी कर दी है। इसके पूर्व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सौरभ लुनिया के कार्यकाल में महाविद्यालय में एमए राजनीति शास्त्र एमए हिन्दी की कक्षाएं शुरू की गई। साथ ही जनभागीदारी की ओर से कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाया गया था। साथ ही सामान्य बालक छात्रावास की मरम्मत के लिए शासन से मांग की गई है। इस अवसर पर आकाश, विजेंद्र देवांगन, यथार्थ पटेल, रजत कुमार, चिरंजीवी, यश्वंत गील, कविता यादव, संगीता, सुनीता, जोहरा आदि उपस्थित थे।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सौरभ लुनिया का सम्मान करते स्टूडेंट्स।