- Hindi News
- लखन साहू जिला जूडो संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित
लखन साहू जिला जूडो संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित
दल्लीराजहरा|छत्तीसगढ़ प्रदेशजूडो संघ का गठन नेहरू नगर में किया गया। 21 जिलों के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बालोद जिला जूडो संघ के सचिव लखन कुमार साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जूडो महासंघ अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुभाष राव, बसीर अहमद उपस्थित थे। अक्टूबर में होने वाले जूनियर जूडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गई।