पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सप्तगिरी पार्क में फूलों को देखने उमड़ी भीड़

सप्तगिरी पार्क में फूलों को देखने उमड़ी भीड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्तगिरीपार्क में मंगलवार को 41वीं पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। रंग-बिरंगे फूलों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य अतिथि बीएसपी के सीईओ एस चंद्रसेकरन ने पार्क में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।

इसके बाद प्रतिभागियों द्वारा बनाए रंगोली, फ्लावर डेकोरेशन, वेजिटेबल्स एवं फ्रूट कला मंदिर में कलाकृतियों का निरीक्षण किया। विशेष अतिथि कार्यपालक निदेशक एसके साहा एवं एक्सक्यूटिव डायरेक्टर श्री शेरपा, राजहरा माइंस जीएम एके नाथ, पर्सनल विभाग के एसके सोनी, डीजीएम एस आर घुले थे।प्रदर्शनी में रंगोली, फ्लावर डेकोरशन, फ्रूट बास्केट, क्वालिटी वेजिटेबल, खट फ्लावर, पाट्रेड प्लाटंस सहित 28 प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गो में हुई।

रंगोली प्रतियोगिता में नसबंदी कांड में मृतक सभी माताओं की रंगोली, कलाकार वासु द्वारा निर्मित टोनही प्रथा एक अभिशाप, सेव गर्ल, बेटी पढ़ाओ, नो पॉलीथिन का संदेश लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। खान-पान फल-फूलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे।

पुष्प प्रदर्शनी का अ‌वलोकन करते बीएसपी के सीईओ एस चंद्रसेकरन अन्य अफसर।