पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे समाज के लिए एकता और शिक्षा जरूरी : निषाद

अच्छे समाज के लिए एकता और शिक्षा जरूरी : निषाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासीगोंडवाना कल्याण समिति का वार्षिक पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह मंगलवार को बूढ़ादेव मंदिर प्रांगण में हुआ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद ने कहा कि समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए अपनी संस्कृति का पालन करते एकता बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में सभी लोगों का शिक्षित होना आवश्यक है। इसलिए अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर हर माता-पिता को ध्यान देना जरूरी है। गोंडवाना समाज की महिला मंडल अध्यक्ष कीर्तिलता उइके ने मातृशक्ति पर जोर देते हुए समाज में महिला नेतृत्व की बात कही।

विशेष अतिथि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपा शाह, सेवक मंडावी, गोंडवाना महिला समाज अध्यक्ष कीर्तिलता उइके, तहसील अध्यक्ष कमल सिंह वरकरे बंशीराम गावड़े थे। संचालन गोंडवाना कल्याण समिति के महामंत्री प्रेमलाल कुंजाम ने किया। कार्यक्रम में सोमनाथ उइके, दिलीप कुमार मंडावी, जीएस नेताम, रामचरण नेताम, लक्ष्मी मंडावी, गुलापा, अनुसुइया, प्रेमा, तामेश्वर, सविता ध्रुव, यमुना मरकाम, आनंद ध्रुव आदि उपस्थित थे।

प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान

समाजने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, पार्षद गीता मरकाम, खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिक परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। गोंडवाना कल्याण समिति के अध्यक्ष गजानंद प्रभाकर ने स्वागत भाषण में समाज के मौलिक अधिकारों एवं आरक्षण को बताते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।