- Hindi News
- प्रथम चरण : दल्लीराजहरानपा में पार्षद के लिए 20 लोगों ने खरीदे फॉर्म
प्रथम चरण : दल्लीराजहरानपा में पार्षद के लिए 20 लोगों ने खरीदे फॉर्म
पालिका अध्यक्ष के लिए बिके 6 फॉर्म
नगरीयनिकाय चुनाव के तहत प्रथम चरण में 29 दिसंबर को दल्लीराजहरा में अध्यक्ष एवं पार्षद के लिए होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को सुबह साढ़े 10 से दोपहर 3 बजे तक सिटी मजिस्ट्रेट अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नामांकन के लिए फॉर्म की बिक्री की गई। रिटर्निंग आॅफिसर अपर कलेक्टर एमएस ओटी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 फॉर्म पार्षद पद के लिए 20 फॉर्म की बिक्री की गई। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने फॉर्म जमा नहीं किया। फॉर्म लेने जमा करने की तिथि 15 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से स्कूटनी होगी। नाम वापसी 19 दिसंबर को 3 बजे तक ली जा सकती है।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से अध्यक्ष पद के लिए श्याम जायसवाल, गामन लाल सुकतेल, रवि जायसवाल, जीवन लाल साहू, गजेंद्र साहू रामजतन भारद्वाज ने फॉर्म लिया। वहीं पार्षद पद के लिए वार्ड 7 से किरण सिंह, 9 से मेवा लाल, 2 से कुमारी बाई रावटे, चंद्रिका चंद्रवंशी, 4 से के ईश्वर राव, 5 से खिलावन दास, 7 से माया देवी साहू, 3 से कुमारी देवांगन अनुप बोध, 19 से मीना बाई उइके देवंदर कौर, 18 से मुरली रावटे, 21 से अशोक श्रीवास, 22 से मोहम्मद कलीम शेख, संतोष साहू, राजू, प्रमोद तिवारी, राजकुमारी यादव, 25 से मोनीशा, 15 से रामजतन भारद्वाज ने फॉर्म लिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने खरीदा फॉर्म
नगर पंचायत चिखलाकसा में अध्यक्ष पद के लिए मात्र 1 उम्मीदवार वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कुमान सिंह कोरेटी ने फॉर्म खरीदा। पार्षद के लिए 6 लोगों ने फॉर्म लिया। अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म लेने के लिए प्रतिभूति राशि 3 हजार रुपए एवं महिला वर्ग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1500 रुपए निर्धारित की गई है। पार्षद पद के लिए 500 रुपए महिला महिला वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए निर्धारित की गई है। दल्लीराजहरा नगर पालिका के कुल 27 वार्डों में 16749 पुरुष 16896 महिला मिलाकर कुल 33645 मतदाता हैं।
फॉर्म खरीदने जमा करने के लिए बनाए गए बेरिकेड्स।
सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में नामांकन फॉर्म लेने पहुंचे अध्यक्ष पार्षद पद के दावेदार।