- Hindi News
- सप्तगिरी पार्क में छाई हरियाली, सैर करने पहुंच रहे लोग
सप्तगिरी पार्क में छाई हरियाली, सैर करने पहुंच रहे लोग
आरोग्य पथ का निर्माण
सप्तगिरीपार्क में चिड़िया घर की मांग उठने लगी है। बालोद जिले के एकमात्र सबसे बड़े बीएसपी के पार्क में पूर्व में मिनी जू में मिनी बिग, खरगोश, टर्की रखे गए थे। लेकिन अब वो पिंजरे से गायब हैं। दो साल पूर्व पार्क के चिड़ियाघर में टर्की, खरगोश, हंस इत्यादि पक्षी गार्डन की शोभा बढ़ाते थे। लेकिन आज यहां घूमने आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए पिंजरे में कुछ भी पक्षी नहीं है।
सर्दी में नगरवासी सात पहाड़ियों वनाच्छादित जंगलों से घिरे सप्तगिरी पार्क में सुबह 5 बजे से भारी संख्या में सैर सपाटा के लिए पहुंच रहे हैं। टाउनशिप, हॉस्पिटल सेक्टर, रेलवे कालोनी, व्यापारी वर्ग, निर्मला सेक्टर, आजाद नगर, इंदिरा कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों के लोग पार्क के भीतर बने फुटपाथ में टहलने पहुंचते हैं। टहलने वालों में पुरुषों के अलावा महिलाओं एवं बच्चे भी भारी संख्या में भ्रमण के लिए आते हैं।
स्थानीय कलाकारों को उचित मंच प्रदान करते हुए बीएसपी प्रबंधन ने कलाकारों की कलाकृतियों को उद्यान स्थित कला वाटिका में संग्रहित कर रखा है। उद्यान की हरियाली एवं खूबसूरत वादियां बारिश में भी स्थानीय सहित बाहरी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उद्यान में स्थित सेंट्रल लॉन, बाल वाटिका, कला वाटिका गोल गार्डन सहित गोल तालाब की सुंदरता देखते ही बनती है।
आकर्षित कर रहा भीष्म रथ
कालीमंदिर के समीप व्यू प्वाइंट पर स्थित भीष्म रथ बच्चों के साथ-साथ बड़े लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सप्तगिरी पार्क में घूमने आने वाले लोग इस विशाल रथ देखते हैं। इस व्यू प्वाइंट से शहर का नजारा देखते ही बनता है। पूरा शहर पहाड़ियों के बीचों-बीच एक हिल स्टेशन की तरह नजर आता है।
पार्क की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उद्यान में 710 मीटर की आरोग्य पथ का निर्माण किया गया है। जहां लोग सुबह-शाम पैदल चलकर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं उद्यान की सौंदर्य को निहारते हैं। जनता की मांग पर उद्यान में योगाभ्यास करने के लिए 9 मीटर चैड़ाई 18 मीटर लम्बाई का सर्वसुविधा युक्त मंच बनाया गया है। जहां सुबह लोग योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ लेते हैं।
सप्तगिरी पार्क में लोगों को योगासनों की जानकारी देने के लिए लगाए गए हैं चित्रयुक्त तख्तियां।