पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य डाकघर में एटीएम की सुविधा नहीं, ग्राहक परेशान

मुख्य डाकघर में एटीएम की सुविधा नहीं, ग्राहक परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|टाउनशिप स्थितमुख्य डाकघर में एटीएम लगाने की मांग नागरिकों ने जिला प्रधान डाकघर के उच्च अफसरों से की है। नगर में 2 सहायक 1 मुख्य डाकघर है। ग्रामीण क्षेत्र में डाकघरों की संख्या कम है। इसके कारण ग्रामीणों को राजहरा स्थित मुख्य डाकघर पर ही निर्भर रहना पड़ता है। लेनदेन करने के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर यहां आना पड़ता है। यहां एटीएम की सुविधा नहीं होने से भीड़-भाड़ से बचने ग्रामीण अपना खाता बंद कर अन्य बैंकों में खाता खुलवा रहे हैं। जन प्रतिनिधियों सहित पोस्ट आफिस के खातेदार जिला प्रधान डाकघर के उच्च अफसरों को कई बार एटीएम की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी जीवन ने वे प्रत्येक माह तनख्वाह लेने के लिए डाकघर आते हैं। जहां एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण समय पर पैसा नहीं निकाल सकते हैं।