पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्मी संगठन की पदयात्रा कल

आर्मी संगठन की पदयात्रा कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|नगर मेंऔद्योगिक कारखाने लगाने 270 एकड़ में बसे लोगों को स्थाई पट्टा प्रदान करने सहित अन्य मांगों को लेकर दल्लीराजहरा आर्मी संगठन सप्ताहभर से हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। अब तक लगभग 2 हजार लोग हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दे चुके हैं। संगठन के सदस्य नगर के सभी 27 वार्डाें में जाकर लोगों से हस्ताक्षर लेकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं।

11 दिसंबर को बस स्टैंड फव्वारा चौक से सुबह 10 बजे नगरवासियों के साथ पदयात्रा निकाली जाएगी। यह रैली बस स्टैंड से शुरू होकर टाउनशिप होकर बीएसपी माइंस ऑफिस कार्यालय पहुंचेगी। जहां पर जीएम राजहरा माइंस को नगर में पैलेट प्लांट खोलने के पक्ष में समर्थन देने ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद रैली एसडीएम कार्यालय एवं नगर पालिका पहुंचकर नगर में औद्योगिक कारखाने लगाने केंद्र राज्य सरकार के नाम अनुविभागीय अधिकारी एवं सीएमओ को ज्ञापन सौंपेगी। संगठन के सदस्य नगर वार्ड में चलाए जा रहे हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेंगे।

आर्मी संगठन की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर करते लोग।