- Hindi News
- अध्यक्ष के लिए 3 और पार्षद के लिए 16 ने खरीदे फॉर्म
अध्यक्ष के लिए 3 और पार्षद के लिए 16 ने खरीदे फॉर्म
नगरपंचायत चिखलाकसा में मंगलवार को नामांकन भरने अध्यक्ष पद के लिए 3 पार्षद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने फॉर्म की खरीदी की। अध्यक्ष के लिए वार्ड 14 निवासी शिवकुमार, वार्ड 7 के बुधारूराम धरत वार्ड 10 के सुशीला जामड़े ने नामांकन फॉर्म लिया। वहीं विभिन्न वार्डों के 16 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए फॉर्म खरीदे। इस प्रकार दो दिन में अध्यक्ष पद के लिए 4 लोग फॉर्म खरीद चुके हैं। पिछले दो पंचवर्षीय योजना से चुनाव का बहिष्कार करते रहे वार्ड 14 के शिवकुमार ने अध्यक्ष पद लड़ने के लिए फॉर्म लेने की चर्चा दिनभर होती रही।
नगर पंचायत चिखलाकसा में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष कुमान सिंह कोरेटी पार्षद के लिए 6 लोग पहले दिन ही फॉर्म ले चुके हैं।