पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरा में सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

गुजरा में सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मागांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत गुजरा में नवनिर्मित भारत भवन राज्य सभा सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण वन समिति के अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने किया।

उन्होंने कहा कि इस भारत भवन के निर्माण होने से अब ग्रामीणों को पंचायत भवन में एक साथ बैठकर ग्राम विकास पर चर्चा कर सकेंगे। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गांरटी योजना के तहत पंजीकृत जाॅब कार्डधारियों को भी एक साथ इस भवन में बैठकर योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही राज्य सभा सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से निर्मित सामाजिक भवन में सामाजिक कार्यक्रम एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा कर सकते हैं। सभा को जनपद सदस्य अनिल सुथार, सोमेश साहू ने भी संबोधित किया।

विशेष अतिथि जनपद सदस्य माधवी ठाकुर संजय बैस थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान ग्राम पटेल आनन्द राम साहू, रोशन नेताम, सरजू भंडारी, राम खिलावन, हीरा राम, नोहरूराम, हितेश साहू, देवकुमार साहू, द्रोपती मंडावी, सुशीला नेताम, हाईस्कूल गुजरा प्राचार्य चित्रा भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते वन समिति के अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, विधायक अवधेश चंदेल अन्य।