पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष बनीं सरिता

अध्यक्ष बनीं सरिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|चंद्राकर महिलाविकास समिति दल्लीराजहरा का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सरिता, कोषाध्यक्ष रितु चंद्राकर, सचिव मंजु चंद्राकर को चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की महिलाओं को जागरूक एवं आपसी मेलजोल बनाए रखने की दृष्टि से महिला बचत साख समिति के रूप में सदस्यों का समूह बनाया गया है। समूह की प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह 500 रुपए इस कोष में बैंक के माध्यम से जमा करेंगी। जिसे समूह की महिलाओं को विशेष उपस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह समिति वर्ष 2002 से संचालित है। मौके पर समिति की सदस्य गंगा चंद्राकर, अनिता, अराधना, मनीषा, बिदेश्वरी, टिकेश्वरी, पिंकी, आशा पाटनवार, तरूण चंद्राकर उपस्थित थी।

रितु

मंजू चंद्राकर

सरिता