पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दल्लीराजहरा में माॅडल बस स्टेशन बनाने की तैयारी

दल्लीराजहरा में माॅडल बस स्टेशन बनाने की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ेशहरों की तर्ज पर दल्लीराजहरा के बस स्टैंड को भी माॅडल बस स्टेशन के रूप में बनाने की कार्ययोजना नगर पालिका बना रही है। परिसर में आरसीसी सड़क निर्माण अव्यवस्थित दुकानों को व्यवस्थित कर एक मॉडल बस स्टैंड का रूप देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निकाय की ओर से अनुदान राशि स्वीकृति के लिए शासन को इस्टीमेट भेजा गया है।

दल्लीराजहरा 80 किलोमीटर की परिधि में सबसे बड़ा शहर में शामिल है। दल्लीराजहरा से दुर्ग-रायपुर रेल मार्ग को जोड़ने वाला शहरों में गिना जाता है। दल्ली से 20 किलोमीटर के बाद बस्तर जिला शुरू हो जाता है। दल्ली शहर से आसपास के लगभग 40 गांवों के लोग रेलमार्ग से गंतव्य को रवाना होते हैं। खनिज नगरी में सुबह 5 से लेकर मध्य रात तक आने-जाने के लिए रेल बसों की सुविधा का पर्याप्त साधन है। बड़े शहरों में रोजी-रोटी की तलाश में गए ग्रामीण त्योहारों के समय बस नहीं मिलने से दल्ली के बस स्टैंड में ही रात को ठहरते हैं। इस दृष्टि से भी बस स्टैंड को सर्वसुविधायुक्त मॉडल स्टेशन के रूप में तैयार करने की जरूरत है। नगर पालिका ने बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के ऊपर सर्वसुविधायुक्त एवं शासकीय दर पर ठहरने के लिए रैन बसेरा का निर्माण किया है। ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी हो। वार्ड-24 रानी लक्ष्मी बाई में स्थित शहीद शंकर गुहा नियोगी बस स्टैंड प्रवेश द्वार काजू सीडी के सामने सड़क बदहाल है। डामरीकरण सड़क की गिट्टी पानी के तेज बहाव में बह गई है। सड़क पर 4 से 5 इंच गड्‌ढे हो गए हैं। इस बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर रोज लगभग 100 बसें आना-जाना करती है।

बस स्टैंड के सामने वाटिका में हरियाली से बढ़ी सुंदरता

बसस्टैंड परिसर के सामने वाटिका का निर्माण किया गया है, जहां की हरियाली बस स्टैंड की शोभा बढ़ा रही है। इस वाटिका में पार्षद निधि से स्वर्गीय शंकर गुहा नियोगी की प्रतिमा स्थापित की गई है। दल्लीराजहरा व्यवसाय की दृष्टि से बाजार खरीदी का मुख्य केंद्र होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीण शहरी क्षेत्र के हजारों यात्री रोज सफर करते हैं।

^नगर पालिका की आेर से बस स्टैंड की सड़कों की मरम्मत के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। बस स्टैंड परिसर में बीचों-बीच अव्यवस्थित फलों की दुकानें एवं फुटकर व्यवसायियों को एक जगह पर व्यवस्थित करने की प्रक्रिया की जाएगी। बस स्टैंड में अव्यवस्थित खड़ी बसों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। काशीरामनिषाद, अध्यक्ष, नगर पालिका दल्लीराजहरा

दल्लीराजहरा में बस स्टैंड को मॉडल बनाने के लिए नगर पालिका ने शासन को प्रस्ताव भेजा है।