पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनगणना में त्रुिट की शिकायत

जनगणना में त्रुिट की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सन2011 में हुई जनगणना में त्रुटि देखने को मिल रहा है। जनगणना रिपोर्ट में महामाया के 1 बेरोजगार युवक को नौकरी पेशा बताया है। साथ ही कई लोगों के नाम गायब है। सुधार के लिए सोमवार को डौंडी ब्लॉक के गांवों के हितग्राहियों ने दल्लीराजहरा के तहसील कार्यालय से जनपद कार्यालय डौंडी तक भटकते रहे। दोपहर बाद जनपद कार्यालय में फॉर्म जमा होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

भारत सरकार ने सन 2011 में आर्थिक, सामाजिक और जातिगत जनगणना टेबलेट पीसी के माध्यम से कराया था। जिसके लिए दावा-आपत्ति के लिए 10 फरवरी को अंतिम दिन है। ग्राम पंचायतों में प्रकाशित दावा-आपत्ति की प्रति में काफी त्रुटि देखने को मिल रहा है। जिसे सुधरवाने के लिए सोमवार को जनपद में ग्रामीणों की भीड लगी रही। प्रकाशित दावा-आपत्ति में महामाया के बेरोजगार युवक गोविन्द नारायाण दुबे को नाैकरी पेशा बताया है। प्राधिकृत अधिकारी एनके सुपेत ने बताया कि 10 फरवरी तक ग्राम पंचायतों में दावा-आपत्ति लेना है। उसके बाद ऋटि सुधार जनपद में होना था।

पिता का नाम छूटा, बेटे का नाम प्रांजल की जगह प्रंजल

महामायाके आंगनबाडी कार्यकर्ता र|ा शुक्ला ने बताया कि उनके फॉर्म में पिता का नाम छूट गया है। साथ ही उनके पुत्र प्रांजल शुक्ला का नाम प्रंजल हो गया है। कुआगोंदी के भुवन प्रसाद मिश्र है। रिकार्ड में भानु प्रसाद अंकित है। उनकी पुत्री पूजा मिश्रा का नाम जनगणना की सर्वे सूची में छूट गया है।

जनगणना रिपोर्ट में गलती सुधरवाने जनपद कार्यालय पहुंचे क्षेत्र के लोग।