पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए महेश सहारे

मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए महेश सहारे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां झरन मैय्या मंदिर एवं जन कल्याणी समिति पदाधकारियों की बैठक मंगलवार को मंदिर प्रांगण में हुई। पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने वर्ष 2014-15 सत्र का संपूर्ण आय-व्यय बजट प्रस्तुत किया। 18 हजार रुपए समिति के पास बचत बताया।

समिति के अध्यक्ष हेमलाल कश्यप ने समिति को भंग करने की घोषणा की। आगामी सत्र 2016-17 के नई समिति के गठन के लिए चुनाव अधिकारी रमेश मित्तल, कृष्णा धर्मे, संतोष देवांगन एवं मनोज मित्तल का चयन किया गया। सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। अध्यक्ष महेश कुमार सहारे, उपाध्यक्ष एवं मंदिर प्रभारी सोहन भारद्वाज, सचिव नरोत्तम सागर, सह सचिव नंदकिशोर सार्वा, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, संगठन मंत्री ठाकुर राम पदाधिकारियों , प्रचार मंत्री नारायण एवं कृष्णा कौशल, मंदिर पूजा प्रभारी पंडित नर्मदा प्रसाद दुबे, संरक्षक रमेश मित्तल, कृष्णा धर्मे, हेमलाल कश्यप, मनोज मित्तल एवं संतोष देवांगन चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश निषाद, बेनुराम पटेल, राजकुमार साहू, अशोक शाह, मगऊ निषाद, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप साहू, दुर्गेश यादव, विनोद सेन की नियुक्ति की गई। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली।

खबरें और भी हैं...