प्रोफेशनल कोर्स की दी गई जानकारी
दल्लीराजहरा|शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा में मंगलवार को कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के छात्रों को संविधान व वैश्वीकरण के विषय पर जानकारी दी गई। शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय से राजनीतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. एआर देव एवं स्नातकोत्तर स्तर की 2 छात्राओं ने कक्षा 12वीं के बाद विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के बारे में बताया। छात्रों को स्नातक के साथ ही ऐसे कोर्स की तैयारी करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हर व्यक्ति में नैसर्गिक गुण होता है। उसे जानने की कोशिश करें, उस आधार पर अपना लक्ष्य निर्धारित करें।