पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद वीर नारायण सिंह चौक से डौंडी जाने वाली सड़क बदहाल

शहीद वीर नारायण सिंह चौक से डौंडी जाने वाली सड़क बदहाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद वीर नारायण सिंह चौक से झरन मंदिर होते हुए डौंडी जाने वाली मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं होने से लगातार राहगीरों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। झरन मंदिर समीप मुख्य मार्ग के पास दो किमी के उबड़-खाबड़ व जर्जर मार्ग से मुसाफिरों एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी भरा है।

मार्ग में छोटे-बड़े गड्‌ढों पर पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर 2-2 फीट के गड्‌ढे हो गए है। जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं का भय बना हुअा है। एक ओर जहां रेलवे विभाग ने दल्ली से गुदुम तक रेललाइन बिछाने के लिए बड़े-बड़े पहाड़ों को काटकर दल्ली से गुदुम 17 किमी की दूरी में यात्री गाड़ी प्रारंभ कर यात्रियों के लिए रेलमार्ग की यात्रा चालू करा दी है।

वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी द्वारा झरन मंदिर से डेम साइड तक लगभग 2 किमी के मार्ग को सुगम बनाने के लिए आज तक कोई ठोस प्लान नहीं बना सकी है। मार्ग पर सबसे ज्यादा असर पहाड़ी से रिसकर बहने वाले पानी का मुख्य मार्ग में आना है। बारिश के दिनों के अलावा गर्मी और ठंड के दिनों में भी मार्ग के गड्‌ढों में पानी भरा रहता है। पानी के निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से लाल पानी एवं दलदल से मार्ग का हाल-बेहाल है।

आश्वासन का भी नहीं दिख रहा है असर : हाल ही में राजहरा विकास एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष देवांगन द्वारा झरन मंदिर मुख्य मार्ग का निर्माण सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर झरन मंदिर के समीप पंडाल लगाकर पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी मांगों के संबंध में 31 जनवरी को हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एसडीएम की उपस्थिति में 15 दिनों के अंदर झरन मंदिर मुख्य मार्ग का अस्थायी मरम्मत कर मार्ग को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया था।

ग्रामीणों की बढ़ी िदक्कत
ग्राम कामता निवासी खिलेश्वर बढ़ई ने बताया कि दल्लीराजहरा आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी चोरहापड़ाव से पुराना बाजार तक मार्ग के पास होती है। उन्होंने बताया कि पूर्व के वर्षों में किसी भी समान की खरीदी के लिए रोजाना दल्लीराजहरा आते थे। सड़क खराब होने से परेशानी हो रही है।

सड़क के किनारे व्यापार भी हो रहा है प्रभावित
राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष डॉ. रूपआनंद दासाणी एवं अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा ने कहा कि दल्लीराजहरा का व्यापार नगर के अलावा डौंडी ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों से जुड़ा हुआ है। लेकिन कई वर्षों से मार्ग की स्थिति जर्जर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को भी खरीदी करने के लिए नगर आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण अब अधिकांश ग्रामीण लोकल स्तर पर ही गांव में होने वाले साप्ताहिक बाजारों में ही सामानों की खरीदी करते हैं।

सड़क की होगी मरम्मत
मार्ग का निर्माण एडीबी प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही किया जाना है। लेकिन झरन मंदिर मार्ग के जर्जर स्थिति को देखते हुए वर्तमान में अस्थायी मरम्मत कर मुसाफिरों को हो रही परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।\\\'\\\' दिनेश कुमार खंडेलवाल, मैनेजर, एडीबी प्रोजेक्ट

राज मार्ग को जोड़ती है ये रोड
राजनांदगांव से अंतागढ़ तक राज्य मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क का कार्य केन्द्र सरकार की एडीबी प्रोजेक्ट के तहत की जानी है। जिसमें सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। साथ ही यह मार्ग बस्तर,जगदलपुर, कोंडागांव को जोड़ने वाली मुख्य सहायक मार्ग है। इसके बाद भी सड़क का खस्ताहाल है।

भारी वाहनाें की आवाजाही से खराब हो रही सड़क, झरन मंदिर के पास जानलेवा गड्‌ढे
दल्लीराजहरा। सड़क खराब होनेे के कारण वाहनों के चलने के बाद उठते धूल के गुब्बार से राहगीर परेशान।

दल्लीराजहरा। राज्य मार्ग पर झरन मंदिर मुख्य मार्ग के पास हुए खतरनाक गड्‌ढे।

खबरें और भी हैं...