दिशा दर्शन भ्रमण करने 150 महिलाएं रवाना
जिले के आठ एकीकृत बाल विकास परियोजनाएं बालोद, गुंडरदेही, गुरूर, डौंडीलोहारा, देवरी, डौंडी, चिखलाकसा और दल्लीराजहरा के स्व सहायता समूह की 150 महिलाओं को दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को कलेक्टर राजेश सिंह राणा, पार्षद कमलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय ने बताया कि स्वसहायता समूह की महिलाएं बेमेतरा, कवर्धा, मंडला, जबलपुर तथा डिडौंरी का भ्रमण करेंगी। कवर्धा के स्व सहायता समूहों के कार्यों का अवलोकन करेंगी। जिसके बाद महिलाएं जबलपुर में औद्योगिक विकास निगम द्वारा संचालित स्व सहायता समूह के कार्यों का निरीक्षण, भेड़ाघाट, चैसठ योगिनी मंदिर, मदन महल का भ्रमण करेगी। साथ ही डिडौंरी के प्री-मैट्रिव ट्राइव्स बैगा समूहों द्वारा संचालित कार्यों का निरीक्षण और अवलोकन, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम डिडौंरी के द्वारा संचालित तेजस्वनी स्व सहायता समूह का अवलोकन तथा फौसिल स्टार का अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी शैल ठाकुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बालोद। कलेक्टर राजेश सिंह राणा, पार्षद कमलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया