शिव मंदिर तालाब की साफ-सफाई कर नपा टीम ने दिया स्वच्छता संदेश
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सोमवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड 7 अंतर्गत शिव मंदिर तालाब की साफ-सफाई की गई।
इस दौरान नपं की टीम ने तालाब के किनारों पर एकत्रित अपशिष्ट पदार्थो, खरपतवार एवं कांटेदार झाड़ियां तथा खेतों एवं गलियों से बहकर आने वाले कचरों की साफ-सफाई की। नपं चिखलाकसा अध्यक्ष हितेश्वरी कोठारी ने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने वार्डवासियों को तालाब की सफाई पर ध्यान देते हुए कचराें एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थाें को निर्धारित स्थान पर ही डालने की बात कही। इस अवसर पर प्रभारी सीएमओ केडी चंद्राकर, नपं उपाध्यक्ष विजय डड़सेना, एल्डरमेन घनाराम साहू, विक्रम ध्रुवे, पार्षदगण सहित कर्मचारी पीएल इंदौरिया, नंदकिशोर चौधरी, राकेश साहू मौजूद रहे।
दल्लीराजहरा। वार्ड 7 स्थित तालाब की सफाई करती नपं चिखलाकसा की टीम।