शिक्षक संघ ने डीईओ को बताई समस्याएं
शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को डीईओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं बताई। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वायके दिल्लीवार व सचिव ने डीईओ बीआर ध्रुव से अावश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया है। जिससे शिक्षकों के समस्याओं का निराकरण हो सकें। डीईओ ने कहा कि अब तक संबंधित कार्यालयों को निराकरण कर देना चाहिए था। इस संबंध में जल्द बीईओ व प्राचार्यों से समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित कर पालन प्रतिवेदन मंगाया जाएगा।
इस संबंध में अब तक निर्धारण नहीं कराया गया। आदिम जनजाति कल्याण विभाग ने बिना निर्धारण सेवा पुस्तिका विभाग को हस्तांतरित किया है। बीईओ कार्यालय से यह भी जानकारी दी गई की जिले के समस्त टी एवं ई श्रेणी के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों के संबंधित न्यायालय प्रकरण के तहत संबंधितोंं के प्रस्ताव मंगाए गए थे।
लेकिन अब न्यायालयीन अथवा न्यायालयीन प्रकरण के बाहर के प्रकरण प्रस्ताव भी बीईओ, प्राचार्यों से निर्धारित प्रपत्र में जमा कराए जा रहे हैं। इसलिए शिक्षक अपने अभ्यावेदन शीघ्र बीईओ व प्राचार्यों को जमा करें।
एक साल बाद भी शिक्षक वेतन वृद्धि से वंचित
जिलाध्यक्ष दिल्लीवार ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत व्याख्याताओं, शिक्षकों तथा पदोन्नत उपरांत प्राचार्य पद पर कार्यरत व्याख्याताओं के कार्यालयों के उदासीनता के चलते बीएड, बीटीआई से संबंधित दो अग्रिम वेतन वृद्धि के लाभ से एक साल बाद भी वंचित हैं। छ.ग. शिक्षक संघ जिला सचिव आरडी डड़सेना ने बताया की शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर ने 30 अक्टूबर 2014 को आदेश जारी कर ऐसे व्याख्याता व शिक्षकों को जो नियुक्ति तिथि से पूर्व स्वयं के व्यय पर बीएड, बीटीअाई उत्तीर्ण किए हैं। ऐसे शिक्षकों को दो अग्रिम वेतन वृद्धि नियुक्ति तिथि से दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।