मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव 18 फरवरी को
दल्लीराजहरा|जिला देवांगन समाज एवं ब्लाॅक देवांगन समाज दल्लीराजहरा, देवरी, डौंडी लोहारा, गुंडरदेही के तत्वावधान में वसंत पंचमी पर जिला स्तरीय मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव दल्लीराजहरा क्रिकेट मैदान पर 18 फरवरी को सुबह 9 बजे मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद विक्रम उसेंडी होंगे। अध्यक्षता जिला देवांगन समाज अध्यक्ष गिरधर देवांगन करेंगे। विशेष अतिथि विधायक अनिला भंेड़िया होंगी।